फाइव टू :-

फाइव टू पवन(राजेश) का सबसे पसंदीदा अधीनस्थ है, लेकिन सीक्रेट सर्विस के सदस्यों में कोई भी उसकी असली पहचान के बारे में नहीं जानता वह राणा पैलेस में रहता है और अन्य लोग उसे दिनेश के रूप में जानते हैं | वह एकमात्र एजेंट है जो यह जानता है कि राजेश सीक्रेट सर्विस का प्रमुख है | फाइव टू को पवन की गहरी और कर्कश आवाज की नक़ल करने के लिए ट्रेन्ड किया गया है | जब राजेश अपने काम के सिलसिले में अपने अधीनस्थों के बीच में होता है और सीधे काल करने में असमर्थ होता है तो फाइव टू पवन के तौर पर सीक्रेट सर्विस के सदस्यों को आदेश देता है | यह भी एक तथ्य है कि हर पहले या दूसरे समय पर सभी को सन्देह होता है कि राजेश ही पवन है, और राजेश का  टीम के सदस्यों को प्रभावित करने का यह दोहरा तरीका है कि वह पवन नहीं है | फाइव टू में एक एजेंट के सभी गुण मौजूद है, हालाँकि बड़े दुःख की बात है कि एक साहसिक कार्य के दौरान फाइव टू को मार दिया जाता है| राजेश को अपने पद पर कार्य करने के लिए एक नये एजेंट की  तलाश है |

मदन :-

मदन फाइव टू के बाद सबसे प्रतिष्ठित, सम्मानजनक और वफादार एजेंट है, और राजेश उस पर काफी निर्भर हैं। मदन राजेश का दिल से आदर करता है और मानते हैं कि राजेश में पवन के समान गुण हैं |

नायक :-

नायक जौली से प्यार करता है और राजेश से नफ़रत करता है| नायक सीक्रेट सर्विस का सबसे परेशान करने वाल सदस्य है | अपने काम में लापरवाही वरतने के लिये वह पवन से कई बार चेतावनियाँ या सजा पा चुका है |

कैप्टन माथुर, लेफ्टिनेंट चौहान, लेफ्टिनेंट कपिल, कैप्टन जाफरी और सार्जेंट नीमू

सीक्रेट सर्विस के अन्य सदस्य हैं |

कमलकांत और जीतू उर्फ़ जेम्सन :-

यह सीक्रेट सर्विस के दो नए सदस्य हैं जो “लाश की चीख” में पेश किये गये थे | कमलकांत को उच्च शिक्षा के लिए अपने नौकर जीतू के साथ लन्दन भेजा गया था और उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविधालय से केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री प्राप्त की | जब वह लौट कर वापिस आये तो उनके चाचा जी ने उनके आधुनिक विचारों को पसंद नहीं किया और उनसे घर छोड़ने के लिए कहा | उसका नौकर जीतू अब जेम्सन के नाम से जाना जाता है | सयोंग से वे एक मामले में शामिल हो जाते हैं और राजेश को उनकी खूबियों के बारे में पता चलता है | उन्हें सीक्रेट सर्विस में शामिल होने की पेशकश की जाती है | एक ही जैसी शारीरिक सरंचना के कारण राजेश कभी कभी अपने आप को छुपाने के लिए अपनी जगह कमलकांत को राजेश की जगह उपयोग करता है | जेम्सन उर्दू शास्त्रीय साहित्य का बहुत शौकीन है और अक्सर यही भाषा बोलने की कोशिश करता है |

मेरिया :-

मेरिय एक एंग्लो –वर्मन लड़की है, जिसका पिता सिंगापुर में एक व्यापारी था | द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वह अपना व्यवसाय खो बैठा और मेरिय एक कार्ल गर्ल बन गई | " भयानक आदमी " में राजेश से मिलने के बाद वह अपने पेशे से शर्मिंदा हो जाती है | उसके अच्छे गुणों से प्रभावित होकर राजेश ने उसे केन्द्रीय ख़ुफ़िया ब्यूरो में नौकरी की पेशकश की | बाद में राजेश ने " कला की मौत " में “मेरिया एंड कम्पनी फारवर्डिंग एंड क्लेयरिंग एजेंट” के नाम से एक निजी जांच एजेंसी खोल दी | वह कुछ समय तक राजेश के लिए काम करती रही, लेकिन बाद में उसे " रंगीन टापू " में उसके लापरवाह रवैये के कारण छोड़ दिया | हालाँकि इसके बाद भी राजेश उसे कई मामलों में शामिल करता है | मेरिय यह भी जानती है कि राजेश ही सीक्रेट सर्विस का चीफ है |

भोलू :-

राजेश अपने खानसामा और नौकर भोलू के साथ एक मामूली से फ़्लैट में रहता है | भोलू जो भी खाना तैयार करने जा रह होता है, राजेश हमेशा उसे लेकर उसके साथ खिलवाड़ करता रहता है और उनके बीच की बातचीत हमेश हास्यप्रद रहती है | जब राजेश के पिता श्री राकेश बिहारी ने राजेश को घर छोड़ने के लिए कहा तो भोलू भी उसके साथ आ गया | वह बहुत ईमानदार है और राजेश के बाडीगार्ड मेकफ को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता, जो हमेशा नशे में रहता है | बाद में उसने गुलरुख नाम की लड़की से शादी कर ली |

मेकफ :-

राजेश से मिलने से पहले मेकफ एक हेवीवेट चैंपियन था | उसकी धारणा थी कि जो कोई भी उसे हरायेगा, वह उस व्यक्ति को अपना बॉस मानकर पूरी जिंदगी स्वेच्छा से उस व्यक्ति के लिए काम करेगा | उपन्यास “तीन गिनतियाँ“ में मेकफ ने एक खलनायक का किरदार निभाया है | राजेश ने न केवल मेकफ के मालिक को हराया बल्कि बड़ी आसानी से मेकफ को हराने में भी कामयाब रहा |
तब से मेकफ ने राजेश का साथ कभी नहीं छोड़ा | मेकफ को सैन्य वर्दी में दो लाइसेंस शुदा भरे हुये रिवाल्वर दोनों तरफ बंदूक होस्टलर में रखकर रहना पसंद था | मेकफ बहुत ही शराबी है, हर रोज अपनी आँखों को खोलने के लिए उसे व्हिस्की की आधा बोतल को गटकना पड़ता है | अगर मेकफ को शराब नहीं मिलती तो वह गहरे अवसाद में चला जाता है और अजीब ढंग से कार्य करना शुरू कर देता है, यद्यपि वह राजेश के प्रति बफादार रहता है चाहे किसी भी प्रकार की परिस्थिति क्यों न हो | मेकफ राजेश की परवाह करता है क्योंकि वह उसे अपने पिता की तरह मनता है |

कप्तान मलखान :-

कप्तान मलखान राजेश के पिता श्री राकेश बिहारी जो केन्द्रीय ख़ुफ़िया ब्यूरो के डायरेक्टर हैं के मताहत में सुपरीटेंडेंट है | मलखान एक बुद्धिमान अधिकारी नहीं है, लेकिन राजेश की मदद से वह कई मामलों का समाधान करने में कामयाव रहता है, जिसके परिणाम स्वरूप उसकी कई बार पदोन्नति होती है | जब कभी भी उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो वह राजेश से सलाह लेता है | हालाँकि वह अभी भी राजेश से नफ़रत करता है और किसी साहसिक कार्य के दौरान उसे किसी गैर कानूनी कार्य के जरिये पकड़ना चाहता है, ताकि वह उसे जेल में डाल सके | वह सोचता है कि राजेश केवल सीक्रेट सर्विस का एक मुखबिर है |

सर शम्भू दयाल :-

सर शम्भू दयाल आतंरिक मामलों के मंत्रालय (Ministry of Internal Affairs) के सचिव (Secretary)हैं | उपन्यास “रात का शहजादा” में राजेश एक मामले को सुलझाने में सर शम्भू दयाल की मदद करता है, बदले में उसे सीक्रेट सर्विस में एक स्थाई पद की पेशकश की जाती है | राजेश सीक्रेट सर्विस के चीफ की हैसियत से सीधे उन्हें रिपोर्ट करेगा | सर शम्भू दयाल राजेश को उसके अच्छे गुणों की वजह से पसंद करते हैं, लेकिन कभी –कभी वह भी राजेश के अनैतिक व्यवहार की वजह से निराश हो जाते हैं | वह राजेश के पिता के एक पुराने मित्र हैं |

श्री राकेश बिहारी :-

राकेश बिहारी केन्द्रीय ख़ुफ़िया ब्यूरो (Central Intelligence Bureau) के महानिदेशक (Director)हैं , और घर तथा ऑफिस दोनों जगह पर एक बहुत ही सख्त इंसान हैं | यद्यपि राजेश ने “भयानक आदमी “ में एक बहुत ही रहस्यमय मामला सुलझाया, जिस तरह से राजेश स्थितियों को संभालता है वह उस तरीके को पसंद नहीं करते; इसलिये उन्होंने राजेश को बेदखल कर दिया और उसे पारिवारिक घर को छोड़कर जाने के लिए भी कहा | अपने कठोर व्यवहार के बावजूद वह राजेश से प्यार करते हैं और उसकी सफलताओं पर आतंरिक रूप से प्रसन्न होते हैं | हालाँकि उनका हठ उन्हें उनकी भावनाओं को प्रकट करने की अनुमति नहीं देता |

माता जी :-

राजेश की माता जी एक पूर्व शैली वाली गृहणी हैं | वह अपने पति श्री राकेश बिहारी की सख्त प्रकृति की शिकार हैं | वह यह कभी नहीं चाहती कि राजेश घर छोड़ कर जाये, लेकिन अपने पति के कारण कुछ भी करने में असमर्थ हैं | राजेश जब भी उनके पास जाता है, तो वह उसे अपनी चप्पल के साथ पीटती हैं |

नीता :-

राजेश की छोटी बहन नीता को सख्त व्यवहार अपने पिता से विरासत में मिला है | वह भी अपने भाई के अनैतिक व्यवहार से परेशान है, और उसे अपने भाई के प्रति अपना क्रोध प्रकट करने का कोई अवसर प्राप्त नहीं होता |