कर्नल विनोद :

विनोद (इंस्पेक्टर विनोद बाद में कर्नल विनोद ) एक काल्पनिक जासूस और अपराधों से लड़ने वाला योद्धा है, जो जासूसी उपन्यासों की श्रृंखला जासूसी दुनिया के प्रमुख चरित्र के रूप में प्रसिद्ध है | विनोद अपने माता पिता की इकलौती संतान है, जिन्होंने उनके निधन के बाद उसे भाग्य के सहारे छोड़ दिया | उसके पिता एक अमीर व्यक्ति थे, और अपनी साहसिक प्रकृति के लिये प्रसिद्ध थे | विनोद शक्ल और हरकतों में बिलकुल अपने पिता की ही छवि प्रतीत होता है | इबने सफी ने विनोद के पिता जी के कई दोस्तों का उल्लेख किया है जो विनोद से संपर्क में आते हैं |

विनोद एक उच्च शिक्षित व्यक्ति है, जिसे रहस्यों को सुलझाने का एक जुनून है | वह मौद्रिक कारणों की वजह से पुलिस विभाग में शामिल नहीं होता | उसके अनुसार, वह एक ऐसे उच्च पद पर शुरुआत नहीं कर सकता था, जो उसे चांदी की थाली में पेश किया जा सकता था, क्यूंकि वह असली जासूसी कार्य करने में सक्षम नहीं होता, और शायद एक सीमित कार्यालय में लिपिकीय कार्य कर रहा होता | वह हमेशा पदोन्नति की पेशकश को अस्वीकार कर देता है | उसके वरिष्ठ अधिकारी उससे इर्ष्या करते हैं, क्योंकि वह कभी-कभी सीधे अपने उच्च अधिकारीयों के लिये काम करता है और सीधे राज्य के प्रमुख को रिपोर्ट करता है |

इंस्पेक्टर विनोद एक अच्छी तरह से गठित, लम्बा और आकर्षक व्यक्ति है, जिसकी शारीरिक शक्ति लगभग हर साहसिक कार्य में स्पष्ट होती है, विशेषकर जब भी वह कभी अपने विरोधियों से मुठभेड़ में लगा हुआ हो | हालाँकि यह उनकी सर्वोच्च बुद्धिमता और उल्लेखनीय मन है जो उन्हें जासूसी दुनिया के सभी पात्रों में सर्वश्रेष्ठ बना देता है | बहुत से लोग उसे क्रोधी और बूढ़ा समझते हैं, लेकिन वह अपने शुरूआती तीसवें दशक में (बतीस सटीक तौर पर “दिलेर मुजरिम” से प्रमाणित ) है | उसके चेहरे पर सबसे प्रमुख विशेषताएँ उसकी आँखें हैं | वह उपन्यास “सोने की धरती” में एक सुस्त, आलसी और लापरवाह व्यवसायी दिखाई देता है | हालाँकि वो प्रसिद्ध आँखें बहुत धोखा देती हैं | उनके पीछे शताब्दी का सबसे सतर्क दिमाग है| केवल कुछ लोग ही उसकी आँखों में आँखें डाल कर बात कर सकते हैं | उसकी शारीरिक सरंचना एक शेर की तरह मजबूत है लेकिन तेजी इस तरह से है जैसे कि एक चीते में होती है | विनोद ने एक कुख्यात अपराधी लिवनार्ड के दोनों टखने केवल खाली हाथों से तोड़ दिए थे | उसने गोलियों को चकमा देने की कला में भी महारत हासिल की है, और संगही कि संग कला से दोगुनी अच्छी है |

चीजों को पता लगाने के उनके तरीके बहुत ही रहस्यमयी होते हैं | व्याख्यान के दौरान, वह पूरे खेल में अलग-थलग ही नजर आते हैं | फिर भी वे अंत में आते हैं और रहस्य को इस तरह से हल करते हैं कि उनकी चुपके और चालाकी वाली कला पाठक को रहस्य में ही रहने देती है | कभी –कभी वह अपने दुश्मनों को दबाने, और उनके धोखे को पराजित करने के लिये मनोवैज्ञानिक साधनों का प्रयोग करता है | उसके अपन्यासों में से एक “निर्दोष अपराधी”  की  कहानी में एक बहुत बुरा और समाज विरोधी खलनायक उससे दया की मांग करता है जब विनोद लगातार कई घंटों तक उसके माथे पर पानी की बूंदें गिराता हैं |

विनोद के चरित्र में प्रेरणादायी गुणों का मिश्रण है | वह कठोर नियमों, नियंत्रित भावनाओं और निष्पक्षता से जीवन जीने में विश्वास करता है | उसका नशे, गैर वैवाहिक सेक्स के प्रति संयम और नियंत्रित भावनायें उसके चरित्र की ताकत को दिखता है | अन्य मजबूत गुणों में कानून का सम्मान, राष्ट्रवाद, अवलोकन करना, ज्ञानवान होना और आशावादी होना शामिल हैं | उनके सहायक हमीद ने उन्हें “फादर हार्डस्टोन” कहा क्यूंकि वह अपनी भावनाओं को कभी भी नहीं दिखाते हैं | उसे हमेशा उतम यौन संबंधों के व्यापार की चाल के प्रति प्रतिरक्षक के रूप में दिखाया जाता है, और उनके प्रति कुछ भी छोटा नहीं लगता है | और अगर वह कभी ऐसा प्रतीत होता है, तो केवल अपने विरोधियों को धोखा देने के लिये और अपनी अन्य गतिविधियों को छुपाने के लिये है | हालाँकि फादर हार्डस्टोन अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखते हैं, और अपने बारे में बात करना पसंद नहीं करते | उन्हें पता है कि उनके जीवन में प्यार जैसी मजबूत भावना को शामिल नहीं किया जा सकता, जो अंतत: रहस्यों को सुलझाने और अपराधियों को पकड़ने में उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकती हैं | तथ्य यह है कि वह विपरीत सेक्स के किसी भी सदस्य के साथ प्यार में नहीं पड़ना चाहते, इसका यह मतलब नहीं कि वह प्यार नहीं कर सकते या इसके द्वारा प्रभावित नहीं हो सकता है | राजकुमारी तारा (दांत का जहर) उन दुर्भाग्यपूर्ण लड़कियों में से एक थी जिसने विनोद के लिये अपना जीवन खो दिया था | उसके विनाशकारी अंत की वजह से विनोद चकित और कम्पित हो गया था |

उसकी प्रमुख रुचियों में पढ़ना और घरेलू कुतों तथा साँपों को पालना शामिल है | वह कई भाषायों को जानने वाले प्रतीत होते हैं, और जर्मन सहित कई भाषायों में पुस्तकें पढना पसंद करते हैं | उनके विशाल कुता घर में कुतों की कई प्रजातियाँ पाई जा सकती हैं | उनके पास कुतों की कुछ प्रसिद्ध प्रजातियाँ जैसे अफ़्रीकी पीले डिंगो, जर्मन शेफर्ड, ग्रेहाउंड, ब्लडहाउंड आदि हैं | वह पालतू साँपों के लिये भी यही दृष्टिकोण रखते हैं | ब्लैक मैम्बा और भारतीय कोबरा कुछ अधिक खतरनाक किस्मे हैं जिन्हें अपने सरीसृपों के साथ प्रशिक्षण के दौरान वह आसानी से संभालते थे | सबसे प्रतिष्ठित कलाओं में से एक जिसमे उन्होंने महारत हासिल की है, साँपों को पूंछ से पकड़कर झटका देकर असमर्थ करने की है | सांप और उनके जहर में उनकी विशेषज्ञता उनके कई कारनामों में स्पष्ट है |

शर्लक होम्स की तरह, विनोद ने भी घर पर एक नियमित प्रयोगशाला बना राखी है जिसमे हम उसे हमेशा गुप्त प्रयोग करने में व्यस्त पाते हैं | अलग-अलग मामलों के दौरान वह वहां पर काफी लम्बे समय तक रहता है | वह प्लास्टिक मेकअप में एक विशेषज्ञ है, और अपनी कला के माध्यम से वह किसी भी व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को बदल सकता है | पाठक कई बार आश्चर्यचकित हुए हैं जब विनोद ने अपने चहरे से मेकअप को खींच कर निकाल दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि वास्तव में बुरे लोगों में से एक के भेष में खुद विनोद था |

विनोद विशाल अनुपात की एक भव्य हवेली में रहता है | उसके निवास में कई एकड़ का पिछला आँगन शामिल है | कई कमरे जैसे बैडरुम, रहने के कमरे, भोजन कक्ष, अध्ययन शाला , पुस्तकालय , प्रयोगशाला और नौकरों के क्वार्टर सहित कई कमरों का विशेष रूप से उसके उपन्यासों में उल्ल्लेख किया गया है | पार्किंग के लिये एक विशाल बरामदा और उसकी कारों के लिये एक विशाल गैरेज भी उसी निवास का हिस्सा है |

विनोद अपने समय के अत्याधुनिक ऑटो ब्रांडो के माडल जिनका नाम कैडिलैक, ब्यूक, लिंकन और एस्टन मार्टिन हैं को चलता है | अपने नियमित वाहनों के अलावा विनोद के गैरेज में विभिन्न अवसरों के लिये कई वाहन हैं | उदहारण के लिये “जंगल की आग” में विनोद मशीन गन तथा अन्य हथियारों के साथ एक जीप को प्रमुखता देते हैं | कई मौकों पर किसी विशेष मिशन पर जाने से पहले वह अपनी फ़िएट को छुपाने के लिये दुबारा रंग चढ़ाता है | विनोद के पास एक नाव (सातवाँ टापू ) भी है जिसका उसने अपराधियों का पीछा करने के लिये एक या दो बार इस्तेमाल किया है |

शीर्षक “कर्नल” एक मानद, बहुप्रतीक्षित ख़िताब है जिसे वह “जंगल की आग” में एक बहुत ही घृणित चरित्र जिराल्ड शास्त्री को पकड़ने के बाद अनिच्छा से स्वीकार करता है | हमीद को भी उसी समय पर “कप्तान” का ख़िताब मिलाता है | विनोद के पास किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने के लिये राष्ट्रपति से “विशेष अनुमति” है जिसमे उसे लगता है कि उसकी जरुरत है | उनके कई सहयोगी और यहाँ तक कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी उनको विरासत या काम के द्वारा मिलने वाली निधि के कारण उनसे इर्ष्या करते हैं |

कर्नल विनोद की दौलत अकल्पनीय है | पाठक धीरे-धीरे विनोद की सम्पतियों की पहचान करता है, उसके चरित्र का यही एक पहलू है जो उसे इतना रहस्यमय बना देता है | महंगे वाहनों के मालिक से, इबने सफी विनोद को एक ऐसे स्तर तक ले जाते हैं जो कि केवल अभूतपूर्व है –एक स्वतंत्र राज्य का मालिक (जहरीला आदमी और बेचारा बेचारी) में |

विनोद अपराधों से लड़ने वाले एक गुप्त संगठन “ब्लैक फ़ोर्स” का प्रमुख भी है | इबने सफी के उपन्यासों के सभी संगठनों के उल्ट इस टीम के अधिकांश सदस्य अपने मालिक की पहचान जानते हैं | हालाँकि “ब्लैक फ़ोर्स” के सदस्य बाहरी लोगों से अपनी पहचान के प्रति पूरी गोपनीयता बरतते हैं, यहाँ तक कि हमीद जो यह मानता है कि वह फादर हार्डस्टोन का निकटतम साथी है वह भी इस मामले में परेशान हो जाता है | “ब्लैक फ़ोर्स” एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है और इसके सदस्य दुनिया भर में मिल जाते हैं | इन सदस्यों को आमतौर पर कोड नाम जैसे बी 11, बी 2 आदि द्वारा पहचाना जाता है | इस संगठन के कार्य और सरंचना के बारे में बहुत ज्यादा नहीं बताया गया है | शायद विनोद द्वारा यह सबसे अच्छा गुप्त रखा गया राज है |